Search

 
 
 

धनबाद : आनंद मेले के अंतिम दिन महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

 
Dhanbad : मारवाड़ी महिला समिति के सौजन्य से धनसार मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित दो दिवसीय आनंद मेले के अंतिम दिन रविवार 9  जुलाई को महिलाओं ने जमकर खरीदारी की. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मेले में अलग-अलग राज्यों द्वारा कुल 70 स्टॉल लगाए गए. इसमें कोलकाता की डिजाइनर साड़ी,  आसनसोल की लड्डू गोपाल की पोशाक, आकर्षक और लेटेस्ट नक्काशी वाली ज्वेलरी और रांची की इमिटेशन ज्वेलरी महिलाओं को खूब पसंद आई. बच्चों ने मनोरंजन के लिए गेम्स के साथ चटपटी चाट और लजीज व्यंजन का भी लुत्फ उठाया.

विभिन्न प्रांतों की अलग-अलग चीजों ने लुभाया : प्रीति अग्रवाल

[caption id="attachment_693510" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/anand-mela1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> आनंद मेला में ज्वेलरी की खरीदारी करती महिला.[/caption] संस्था की सचिव प्रीति अग्रवाल ने बताया कि अंतिम दिन महिलाओं की भीड़ जुटी. मेले में एक ही छत के नीचे उचित मूल्य पर विभिन्न प्रांतों की अलग-अलग चीजों ने लोगों को लुभाया. मेले से हुई आय को समिति के अस्थाई प्रोजेक्ट के मैनेजमेंट एवं सामाजिक और धार्मिक कार्यों में व्यय किया जाएगा. मौके पर उर्मिला गुटगुटिया, निर्मला तुलस्यान, अरुणा भगानिया, किरण गोयनका, विमला बंसल, अनीता अग्रवाल, शारदा बजाज, अनीता मुकीम, सुधा खेतान, अनी तामिश्रा, कल्पना पटौदिया, मंजू अग्रवाल, सारिका सिंघल,  बबीता पोद्दार, सिनी, अंजू गुप्ता, वीना गिंदौड़िया, किरण अग्रवाल हेलिवाल, अन्नपूर्णा हड़ेदिया, सुषमा केजरीवाल, सुनीता झुनझुनवाला, मितु, रेणु जगनानी, मोनिका, मैना भोजगढ़िया, श्वेता, अभिलाषा आदि मौजूद थीं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-free-health-checkup-of-60-people-in-the-camp-of-bengali-welfare-committee/">धनबाद

: बंगाली कल्याण समिति के शिविर में 60 लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही