Search

 
 
 

धनबाद : अन्याय और उत्पीड़न का सामना करें महिलाएं : मासस

 
Dhanbad : मार्क्सवादी नारी मोर्चा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए 11 अप्रैल सोमवार को धनबाद के गांधी सेवा सदन में सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित थी. नेतृत्वकर्ता जगदीश रवानी ने कहा कि झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. प्रतिदिन महिलाओं के साथ शोषण, रेप, छिनतई और हत्या की घटनाएं घट रही हैं. धनबाद में तो महिलाएं खौफ के साये में जी रही हैं. इन मामलों पर विचार-विमर्श के लिए मार्क्सवादी नारी मोर्चा का सम्मेलन बुलाय़ा गया है. महिला मोर्चा को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करने और अत्याचार का खुल कर सामना करने के लिए महिलाओं को तैयार रहना होगा. उन्होंने कहा कि जब भी धरती पर अत्याचार बढ़ा है, उसका अंत महिलाओं ने ही किया है. आज वही स्थिति झारखंड में उत्पन्न हो गई है. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए महिलाओं को आगे आना पड़ेगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/electricity-cut-for-10-to-16-hours-in-dhanbad-district-people-upset/">

धनबाद जिले में 10 से 16 घंटे कट रही बिजली, लोग परेशान [wpse_comments_template]     ">https://lagatar.in/electricity-cut-for-10-to-16-hours-in-dhanbad-district-people-upset/">

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही