Search

धनबाद : महिलाएं अपनी बीमारियां छुपाएं नहीं, डॉक्टर से खुलकर बताएं

Maithon : डीवीसी मैथन (Maithon) परियोजना में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़े के दौरान 24 मई को महिलाओं के लिए स्वास्थ्य व स्वच्छता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई. संगोष्ठी का उद्घाटन परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे की पत्नी सुगंधा दुबे व मुख्य अभियंता (पारेषण) अभिजीत चक्रवर्ती की पत्नी पियाली चक्रवर्ती ने किया. डॉ. मानसी भट्टाचार्य, डॉ. मनाली मिस्त्री व फिजियोथेरेपिस्ट परनवमिता चंद्रा ने महिलाओं के स्वास्थ्य व देखभाल के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि महिलाओं को अपनी स्त्री संबंधी बीमारियों को छुपाना नहीं चाहिए. डॉक्टर को खुलकर पूरी परेशानी बताएं. उन्होंने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का पूरा ख्याल रखने की सीख दी. संगोष्ठी का संचालन उप निदेशक (मानव संसाधन) श्यामली ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी और अधिकारियों की पत्नियां उपस्थित थीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-uncontrolled-sumo-vehicle-entered-the-hut-by-breaking-the-gate-of-sewing-center/">धनबाद

: अनियंत्रित सूमो वाहन सिलाई सेंटर का गेट तोड़ते हुए झोपड़ी में घुसा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//