Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में बच्ची के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने घेरा थाना

 
Topchanchi : तोपचांची निवासी दो साल की बच्ची लक्ष्मी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने सोमवार को तोपचांची थाने का घेराव किया. हत्यारों को फांसी दो का नारा बुलंद किया. ज्ञात हो कि तोपचांची थाना अंतर्गत नेरो पंचायत के रंगाडीह गांव निवासी गुजर महतो की 2 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी अचानक लापता हो गई थी. उसका क्षत्र-विक्षत शव 13 दिन बाद राजगंज थाना क्षेत्र के बरडार जोरिया से बरामद किया गया था. पुलिस दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना का घेराव कर रही महिलाओं ने कहा कि पुलिस अगर तत्परता दिखाई होती, तो लक्ष्मी कुमारी का हत्या नहीं होती. उन्होंने हत्यारों को खोजकर फांसी की सजा दिलाने की मांग की. लक्ष्मी की मां रीता देवी अपनी गोद में 2 माह के नवजात को थाना घेराव करने पहुंची थी. रीता देवी ने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारे को नहीं पकड़ पाई है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि हत्यारों की पहचान के लिए टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है. बहुत जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिये जाएंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-workers-staged-a-protest-at-topchanchi-block-office-against-corruption/">धनबाद

: भ्रष्टाचार के खिलाफ तोपचांची प्रखंड कार्यालय पर भाजपाइयों ने दिया धरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही