Search

 
 
 

धनबाद:  चासनाला में महिलाओं ने निकाली रैली, प्रबंधन को दिलाई समझौते की याद

 
jharia : झरिया (Jharia) चासनाला जनता मजदूर संघ महिला मोर्चा के बैनर तले सोमवार 22 मई को चासनाला न्यू मोतीनगर की महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली. महिलाओं ने सेल कोलयरी के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष    प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. महिला मोर्चा की नेताओं ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा. शाखा सचिव नमिता देवी ने कहा कि 2018 में ही सेल प्रबंधन से समझौता हुआ था. लेकिन प्रबंधन बार-बार टालमटोल कर रहा है. यह उद्योग हित में भी नहीं है. प्रबंधन ने जहां बसाया, वहां हर तरह की  मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है.  यहां प्रदूषण से भी लोग त्रस्त हैं. महिला मोर्चा ने चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिनों के अंदर प्रबंधन ने अगर समझौते को लागू करने की पहल नहीं की तो 16 वें दिन कोलियरी का अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर दिया जाएगा. इसकी सारी जिम्मेवारी सेल प्रबंधन की होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही