Search

 
 
 

धनबाद : बिजली-पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, दी चेतावनी

 
Dhanbad :   बिजली-पानी की समस्या को लेकर महिलाएं आज शनिवार को सड़क पर उतर गयी हैं. महिला समिति ने  धनबाद के शिमलडीह से रणधीर वर्मा चौक तक जुलूस निकाला. जुलूस शिमलडीह से नगर निगम कार्यालय पहुंचा, जहां महिलाओं मे जोरदार प्रदर्शन किया. महिलाओं का कहना है कि एक तो बेतहाशा गर्मी और उसपर पानी की किल्ल्त और बिजली का आभाव में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जगत महतो ने कहा कि वार्ड 25 में पानी का सप्लाई ठप है. सभी चापानल खराब पड़े हैं. जनता की मुलभुत जरुरतों को पूरा करने में नगर निगम कही से भी गंभीर मालूम नहीं पड़ रही है, जिसके चलते आज विवश होकर स्थानीय लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा है. इस जुलूस प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं विद्युत महाप्रबंधक को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा गया है. इसके बबजूद भी अगर मुलभुत सुविधाएं बहाल नहीं होती है तो नगर निगम कार्यालय में ताला बंदी करने का कार्य करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही