Search

 
 
 

धनबादः महिलाओं को पलाश हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण, 300 किलो गुलाल हुआ तैयार

प्रशिक्षण के दौरान कुल 300 किलोग्राम हर्बल गुलाल का निर्माण किया गया. यह गुलाल पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से निर्मित है. इसमें अरारोट पाउडर, पलाश फूल, चुकंदर (बीट), गेंदा फूल, पालक और हल्दी जैसे प्राकृतिक अवयवों का उपयोग किया गया है.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत उन्हें हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. OSF रतनपुर आजीविका महिला संकुल संगठन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह की 10 दीदियों ने भाग लिया और प्राकृतिक एवं सुरक्षित हर्बल गुलाल तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया. होली को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को बाजार की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने की जानकारी दी गई.


प्रशिक्षण के दौरान कुल 300 किलोग्राम हर्बल गुलाल का निर्माण किया गया. यह गुलाल पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से निर्मित है. इसमें अरारोट पाउडर, पलाश फूल, चुकंदर (बीट), गेंदा फूल, पालक और हल्दी जैसे प्राकृतिक अवयवों का उपयोग किया गया है. यह गुलाल 100 प्रतिशत हर्बल, त्वचा के लिए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल है. JSLPS के पलाश ब्रांड के तहत इन उत्पादों की बाजार व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी. इससे महिलाओं को बेहतर विपणन अवसर प्राप्त होंगे और उनके आजीविका संवर्धन को मजबूती मिलेगी.


प्रशिक्षण की निगरानी OSF अध्यक्ष रीना गोराई ने की, जबकि गुलाल निर्माण का प्रशिक्षण डॉली सिंह ने दिया. प्रखंड के बीपीएम डॉ. रमेश कुमार मंडल एवं आजीविका के बीपीओ नवीन कुमार का भी इस पहल को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही