Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जलसंकट से परेशान महिलाओं ने कापासारा कोलियरी में किया प्रदर्शन

Maithon : एग्यारकुंड दक्षिण व गोपीनाथपुर पंचायत में जलसंकट से ग्रामीण परेशान हैं. क्षेत्र की महिलाओं ने 10 अप्रैल को मासस नेत्री शिवानी दास के नेतृत्व में कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी के समक्ष प्रदर्शन किया. महिलाएं नारेबाजी करते हुए कोलियरी कार्यालय पहुंचीं और जमकर हंगामा किया. इसके बाद कोलियरी एजेंट पीके सिंह मुखिया अजय पासवान के साथ संकट वाले गांवों में गए और जानकारी ली. पीके सिंह ने बताया कि रेलवे के कार्य के कारण जलापूर्ति पर असर पड़ा है. उन्होंने फिलहाल कच्चा नाला बनाकर गांवों में पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया. इसके बाद ही महिलाएं शांत हुईं. मुखिया अजय पासवान ने कहा कि गर्मी को देखते हुए कापासारा कोलियरी प्रबंधन की मदद से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जायेगी. ग्रामीणों ने कहा कि पहले मोटर के जरिए खदान का पानी गांव तक पहुंचता था. लेकिन कुछ दिनों से मोटर बंद रहने के कारण पानी नहीं पहुच रहा है. नहाने-धोने आदि का काम इसी पानी से होता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही