Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सावन महोत्सव में महिलाओं ने हरी साड़ी पहनकर किया रैंप वॉक

Advertisement
Advertisement
मिस्टर एंड मिस झारखंड-2017 की फाइनलिस्ट अन्वेषा राजपूत ने कार्यक्रम को सराहा Dhanbad :  अमन डांस एकेडमी और द रिदम धनबाद की ओर से पार्क मार्केट हीरापुर में रविवार 30 जुलाई को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें महिलाओं ने हरी साड़ी के साथ रैंप वॉक किया. निर्णायक मंडली में मिस्टर एंड मिस झारखंड-2017 की फाइनलिस्ट अन्वेषा राजपूत मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि सावन महोत्सव पर महिलाओं का रैंप वॉक सराहनीय है. जज के रूप में सीए राहुल सुरेका ने कहा कि कोयलांचल प्रतिभा का धनी है. कार्यक्रम में लक्ष्मण, महाराज, अर्चना इत्यादि उपस्थित थे.

पेंटिंग-डांस में बच्चों ने दिखाया हुनर

ग्रुप ए डांस में प्रथम परी, द्वितीय इशिता और तृतीय स्थान पर जीवा रही. ग्रुप बी  में प्रथम आरोही, द्वितीय रेणिका और तृतीय सौम्या रही. पेंटिंग प्रतियोगिता में देवराज को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया. साथ ही कई छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mass-marriage-of-five-couples-concluded-in-shakti-temple-mp-became-witness/">धनबाद

: शक्ति मंदिर में पांच जोड़े का सामूहिक विवाह संपन्न, सांसद बने शाराती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही