Jharia : झरिया सब्जी पट्टी में सोमवार को खरीदारी करने आई कुछ महिलाएं किसी बात पर आपस में भिड़ गईं. बीच बाजार उनमें जमकर मारपीट हुई. दोनों ओर से लात-घूंसे भी खूब चले. मिली जानकारी के अनुसार, किसी बात पर तू-तू, मैं-मैं होने लगी और नौबत मारपीट तक पहुंच गई. बीच सड़क पर ही महिलाएं एक-दूसरे को पटक कर पीटने लगीं. झोंटा-झोंटी भी हुई. इस दौरान बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. कुछ देर के लिए सड़क भी जाम हो गई. बुद्धिजीवियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया.
यह भी पढ़ें : मंईयां">https://lagatar.in/mainiyan-samman-yojana-government-cm-hold-meeting-in-preparation-for-grand-program-on-28th-december/">मंईयां
सम्मान योजनाः 28 दिसंबर को भव्य कार्यक्रम की तैयारी में सरकार, CM ने की बैठक
Leave a Comment