Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: परशुराम जयंती पर झांकी में पीली साड़ी व पगड़ी पहनी दिखेंगी महिलाएं

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 22 अप्रैल को विप्र सेना महिला मोर्चा की झांकी में महिलाएं पीली साड़ी और पगड़ी में दिखेंगी. झांकी को लेकर मोर्चा की महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. जन्मोत्सव पर महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर पीली साड़ी व पगड़ी पहनकर झाकी में शामिल होंगी. विप्र सेना महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने बताया कि महिलाएं परशुराम जयंती पर स्कूटी रैली का आयोजन किया गया है. जो भी महिलाएं या युवतियां स्कूटी को समारोह के अनुसार सजाकर आएंगी और उनमें जो सर्वश्रेष्ठ होंगी, उन्हें सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि झांकी में 50 महिलाएं शामिल होंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही