Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी गणेश पूजा मैदान में वासंतिक दुर्गा पूजा की कमान संभालेंगी महिलाएं

Sindri : सिंदरी के रांगामाटी टीओपी गणेश पूजा मैदान में हर साल की तरह इस बार भी वासंतिक दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से होगा. पूजा संचालन के जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी. पूजा समिति की 20 मार्च को हुई बैठक में तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया. यह जानकारी संस्थापक आशा मिश्रा ने दी. पूजा कमेटी की अध्यक्ष और बलियापुर प्रखंड प्रमुख आशा देवी ने बताया कि वर्ष 2014 से महिलाएं आदि शक्ति देवी मां दुर्गा की वासंतिक नवरात्र में पूजा का भार उठाती आ रही हैं. इस बार 26 मार्च से दुर्गा पूजा का आयोजन होगा. पुरुष भी इसमें सहयोगी के रूप में शामिल हो सकते हैं. नवरात्र में कलश स्थापन से लेकर महादशमी तक महिलाओं की टीम इसमें शिरकत करेगी. दुर्गा पूजा कमेटी में संरक्षक डॉ. जयंती कश्यप, संस्थापक आशा मिश्रा, उपाध्यक्ष मीरा ठाकुर, महासचिव सीमा पाण्डेय व कोषाध्यक्ष शिल्पी झा शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-last-day-of-maithon-festival-the-artists-were-fascinated-by-the-cultural-presentation/">धनबाद

:  मैथन उत्सव के अंतिम दिन कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा मन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही