Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी कॉलेज़ में कथित छेड़खानी मामले में गठित महिला सेल एवं यौन उत्पीड़न समिति ने सौंपी रिपोर्ट

Advertisement
Advertisement
सूत्रों ने कहा-जांच में आरोपों को बताया गया मनगढ़ंत, रिपोर्ट सौंपने के ऐन पहले समिति की दो सदस्यों ने दिया इस्तीफ़ा, समिति ने प्रिंसिपल को लेकर भी रखे सवाल Sindri : सिंदरी कॉलेज में शिक्षक दिवस के दिन इतिहास विभाग में नामांकन कराने गई छात्रा द्वारा विभाग के प्रोफेसर डॉ सुरेन्द्र कुमार पर प्यार की मिठाई मांगने के आरोपों की जांच कर रही प्राचार्य द्वारा गठित महिला सेल एवं यौन उत्पीड़न समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट में शिक्षक के ग्रामीण क्षेत्र से आने के कारण भाषा में ग्रामीण झलक की बात कही गई है. समिति कोर्डिनेटर डॉ सुनिता जायसवाल ने प्रिंसिपल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 6 सितंबर को छात्रा सहित उसके परिजनों और बजरंग दल सदस्यों के साथ शिक्षक पर आरोप लगाने व शिक्षक के साथ मारपीट के 6 दिन बाद भी प्राचार्य ने स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी. यह भी सामान्य नहीं है.

उच्च स्तरीय जांच की मांग

सिंदरी कॉलेज प्राचार्य डॉ कमलाकांत पाठक ने बताया कि समिति ने जांच रिपोर्ट सील कर बुधवार को सौंप दी. उन्होंने यह भी बताया कि जांच के बीच में ही समिति की सदस्य दो महिला शिक्षकों ने समिति से सोमवार को इस्तीफा दे दिया था. समिति द्वारा सौंपी गई सीलबंद रिपोर्ट को विश्वविद्यालय को सौंप दिया जाएगा. समिति ने कुलपति और रजिस्ट्रार से उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी सिंदरी पुलिस ने कॉलेज में आकर कई लोगों का बयान दर्ज़ किया है. [caption id="attachment_757898" align="alignnone" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/SINDRI-COLLEGE-CLOSED-DOOR-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" /> सिंदरी कॉलेज के स्नातक इतिहास विभाग का बंद विवादित कमरा[/caption]

`शिक्षक पर लगाया गया छात्रा का आरोप मनगढ़ंत`

महिला सेल ने अपनी जांच रिपोर्ट में कॉलेज के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों सहित आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में उपस्थित 6 छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज़ करने की बात कही है. सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि काफी चहल पहल के बीच छात्रा द्वारा शिक्षक पर लगाया गया आरोप मनगढ़ंत है. दोनों पक्षों ने घटना का कोई गवाह प्रस्तुत नहीं किया है. विगत पंद्रह वर्षों से कार्यरत शिक्षक सुरेंद्र कुमार के चरित्र पर कोई आरोप नहीं लगा है. महिला सेल ने रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया है कि जांच में शामिल दो सहायक प्रोफेसर नीतू गौरव और डॉ अनुराधा दास ने जांच में सहयोग करते हुए जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के एक दिन पहले प्राचार्य को समिति की सदस्य पद से इस्तीफ़ा सौंप दिया था.

6 सितंबर कॉलेज़ में हुआ था बवाल

गौरतलब है कि बीते 6 सितंबर को सिंदरी कॉलेज प्राचार्य कक्ष में बजरंग दल, नारी सेवा संघ के कार्यकर्ताओं सहित छात्रा और उसके परिजनों ने शिक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार पर छेड़खानी भरे अंदाज़ में प्यार की मिठाई मांगने का आरोप लगाया था. इसपर प्राचार्य के कहने पर शिक्षक अकेले प्राचार्य कक्ष से बाहर जा रहे थे. तभी कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का मुक्की की और इससे बचते हुए शिक्षक वापस प्राचार्य कक्ष की ओर दौड़े. प्राचार्य ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं करते हुए महिला सेल का गठन किया था. साथ ही जल्द जांच रिपोर्ट देने की बात कही थी. इसको लेकर दोनों पक्षों ने सिंदरी पुलिस से लिखित शिकायत की थी. पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर केस दर्ज़ कर लिया था. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mpl-will-continue-to-provide-rights-and-entitlements-to-the-displaced-champai-soren/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एमपीएल के विस्थापितों को हक और अधिकार दिलाकर ही रहेंगे : चंपई सोरेन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही