Search

 
 
 

धनबाद : बारिश के कारण बीच में रुका महिला क्रिकेट मैच

 
Maithon : रामनारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट अकादमी मुगमा और विद्यासागर स्पोट् र्स अकादमी जामताडा की महिला टीमों के बीच प्रभात स्टेडियम मुगमा में 25 जून रविवार को मैच खेला गया, लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका. टॉस जीतकर जामताड़ा की टीम ने फिल्डिंग करने का फैसला लिया. पहले बैटिंग करते हुए मुगमा टीम ने 30 ओवर मे 7 विकेट पर 109 रन बनाए. संजू कुमारी 48 रन और अंकिता चौरसिया ने 26 रन बनाए.जामताड़ा टीम से सरिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी और अंजलि कुमारी ने दो--दो विकेट झटके. जवाबी पारी में जामताड़ा टीम ने 11.2 ओवर में 5 विकेट पर 45 रन ही बना पाई कि बारिश शुरू हो गयी और मैच को रोक देना पड़ा। सरिता कुमारी और रेखा कुमारी ने 12--12 रन बनाए. मुगमा टीम की श्रेया कुमारी एवं अंकिता चौरसिया ने दो--दो तथा संजू कुमारी ने एक विकेट लिया. मैच का विजेता हालांकि किसी टीम को घोषित नहीं किया गया परंतु मैन ऑफ द मैच अंकिता चौरसिया, बेस्ट बल्लेबाज संजू कुमारी और बेस्ट गेंदबाज श्रेया कुमारी को चुना गया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-grand-alliances-conspiracies-will-fail-in-front-of-pm-modi-aparna/">धनबाद

: पीएम मोदी के आगे महागठबंधन की साजिशें होंगी फेल- अपर्णा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही