Search

धनबाद : महिला कबड्डी खिलाड़ी ने डीसी से कहा- हर बार टीम से नाम काट दे रहे संघ के सचिव

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के डीसी संदीप सिंह ने 2 जून को अपने कार्यालय सभागार में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबाद में पहुंची सिंदरी की महिला कबड्डी खिलाड़ी रूपा कुमारी ने डीसी से न्याय की गुहार लगाई. कहा- सर, मैं राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी हूं. ब्रह्मर्षि कबड्डी संघ के सचिव अंगद सिंह मेरे साथ नाइंसाफी कर रहे हैं. परफॉर्मेंस बेहतर रहने के बाद भी हर बार मेरा नाम नेशनल टीम से काट दे रहे हैं. सचिव किस बात का मुझसे बदला रहे हैं, यह मेरी समझ से परे है. मैं एक अनुशासित खिलाड़ी हूं और शुरू से ही अपने खेल के प्रति समर्पित रही हूं. पूरी बात सुनने के बाद डीसी जिला खेल पदाधिकारी को मामले की जांच का आदेश दिया. वहीं, तेलीपाड़ा निवासी कैलाश मोदक ने जनता दरबार में पेयजल की समस्या रखी. बताया कि पिछले तीन-चार महीने से सप्लाई का पानी नहीं मिल रहा है. घर के आसपास कोई सरकारी चापानल भी नहीं है. उन्होंने मोहल्ले में चापाकल लगाने की मांग की. डीसी ने नगर आयुक्त को मामले की जांच कर समाधान का आदेश दिए. जनता दरबार में इसके अलावा शिक्षा, जमीन विवाद,  ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, इलाज के लिए सहायता राशि, सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित शिकायते आईं. डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-last-day-of-the-camp-at-doon-public-school-the-children-showed-their-strength-in-tug-of-war/">धनबाद

: दून पब्लिक स्कूल में कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने रस्साकशी में दिखाया जोर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp