Search

 
 
 

धनबाद : महिला थाना बना दलालों का अड्डा, फरियादियों से ऐंठते हैं पैसे

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद का एकमात्र महिला थाना इन दिनों दलालों के लिए पैसे कमाने करने का जरिया बन गया है. यहां दलाल दिन भर अड्डा जमाए किसी कस्टमर की तलाश में रहते हैं और भोले भाले फरियादियों को झांसे में लेकर मोटी रकम वसूलते हैं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना प्रभारी ने कई बार उन्हें चेताया भी है. उन्होंने थाना पहुंचने वाले फरियादियों से किसी भी व्यक्ति को पैसा देने के लिए मना किया है.

     पीड़िता से ऐंठ लिये 300 रुपये, हो गया रफूचक्कर

पीड़िता शगुन कुमारी से दलाल ने यह बोलकर ₹300 ले लिये कि वह पीड़िता का काम थाना से करा देगा. परंतु पैसे लेने के कुछ ही देर बाद दलाल वहां से रफूचक्कर हो गया. काफी ढूंढने के बाद जब दलाल नहीं मिला तो वह शिकायत लेकर महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा के पास पहुंची. प्रभारी ने पीड़िता से पैसे लेने वाले व्यक्ति की पहचान करानी चाही. परंतु वह तो वहां से निकल चुका था. महिला थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद तमाम लोगों से कहा कि काम कराने के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसा देने की जरूरत नहीं है. सीधे महिला थाना प्रभारी से मिल कर अपनी समस्या बता सकती हैं. वह स्वयं उनकी समस्या का समाधान करने के लिए बैठी हैं.

   प्रभारी ने माना कि थाना में सक्रिय हैं दलाल

महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि इन दिनों थाना में कई दलाल सक्रिय हैं. वे भोले भाले लोगों को जाल में फंसाते रहते हैं. उन्हें थाना की ओर से कई बार हिदायत भी दी गई. बावजूद भी वे अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा अगर हालत यही रही तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-commits-suicide-by-hanging-in-khairkabad-gondudih/">धनबाद

: गोंदूडीह के खैरकाबाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही