Search

 
 
 

धनबाद : बेपटरी मालगाड़ी के वैगन हटाने का काम जारी

 
Nirsa : 12 जून को थापर नगर रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी के वैगन हटाने का काम जारी है. पीछे के जो वैगन बेपटरी नहीं हुए थे, उन्हें डीजल इंजन से खींच कर थापर नगर रेलवे स्टेशन के किनारे खड़ा कर दिया गया है. साथ ही 5 वैगन को थापरनगर रेलवे स्टेशन के किनारे लगाया जा चुका है. शेष वैगन को भी हटाने का काम जारी है. मंगलवार की सुबह तक सभी वैगन को हटा दिया जाएगा. तीन से चार दिन के अंदर रेलवे ट्रैक के दुरुस्त होने की उम्मीद है. उसके बाद ही मैथन पॉवर लिमिटेड [एमपीएल] में रैक से कोयले की ढुलाई शुरू हो पाएगी. ज्ञात हो कि 12 जून की शाम साढ़े चार बजे कोयला लेकर एमपीएल जा रहे रेलवे रैक के 13 वैगन बेपटरी हो गए थे. इस दुर्घटना में लगभग तीन सौ मीटर रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया है. एक बोगी का एक्सल टूट जाने के कारण यह दुर्घटना हुई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/delhi-police-detained-congress-leader-santosh-singh-of-dhanbad/">धनबाद

के कांग्रेस नेता संतोष सिंह को दिल्‍ली पुलिस ने लिया हिरासत में [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही