Search

 
 
 

धनबाद : निरसा-गोविंदपुर जलापूर्ति योजना का काम नई एजेंसी को, विधायक ने किया शिलान्यास

 
Nirsa : बंद पड़ी निरसा-गोविंदपुर जलापूर्ति योजना का काम अब नई एजेंसी जय श्रीराम करेगी. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने शनिवार को पोद्दारडीह में नए सिरे से एजेंसी के काम का शिलान्यास किया.उन्होंने कहा कि विभाग ने जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन का काम पहले निजी एजेंसी टहल को दिया था. लेकिन एजेंसी ने जहां-तहां जलमीनार व पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोदकर विभाग से मोटी रकम ले ली और काम में आनाकानी करने लगी. विधायक ने कंपनी के खिलाफ आवाज उठाई, तो विभाग ने टीम गठित कर मामले की जांच कराई. इसके बाद कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया. अब योजना का काम जय श्रीराम एजेंसी को दिया गया है. विधायक ने उम्मीद जताई कि एजेंसी जल्द काम पूरा कर लेगी. इसके बाद निरसा के ग्रामीण इलाकों में भी घर-घर जलापूर्ति शुरू हो जायेगी. शिलान्यास के मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही