Search

धनबाद : कापासारा आउटसोर्सिंग में 8वें दिन भी काम ठप, आंदोलन को बीसीकेयू का समर्थन

13 मजदूरों के खिलाफ दर्ज झूठा केस वापस लेने पर अड़ी यूनियन

Maithon :  ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी के 13 मजदूरों पर प्रबंधन द्वारा कथित झूठा मुकदमा कर काम से बैठाने के विरोध में ठेका मजदूरों ने लगातार आठवें दिन 15 जून को भी कोलियरी का कामकाज ठप रखा. मजदूरों के आंदोलन को झामुमो व भाजपा के बाद गुरुवार को मासस से संबद्ध बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) का समर्थन मिला. बीसीकेयू के सदस्यों ने आउटसोर्सिंग परिसर में झंडा गाड़कर जोरदार प्रदर्शन किया. इसके साथ ही मजदूरों ने सबके समर्थन से आउटसोर्सिंग प्रबंधन के खिलाफ आरपार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है. यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक झूठा केस वापस नहीं लिया जाता, कंपनी में कामकाज नहीं होने देंगे. ज्ञात हो कि आउटसोर्सिंग में आठ जून को हेल्पर मधुसूदन बाउरी के साथ गाली-गलौज और मारपीट के बाद ठेका मजदूर उग्र हो गए और आउटसोर्सिंग में प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. मजदूरों ने गोलबंद होकर काम का बहिष्कार कर दिया. प्रबंधन ने बैठक कर मजदूरों से काम पर लौटने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने. उसके बाद से आंदोलन जारी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-muskaan-organization-distributed-fruits-and-dryfruits-to-leprosy-patients/">धनबाद

: मुस्कान संस्था ने कुष्ठ रोगियों को बांटे फल व ड्राईफ्रुट्स [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp