Search

 
 
 

धनबाद: रजिस्ट्री ऑफिस में बुधवार को भी ठप रहा कामकाज

 

कर्मियों के साथ दिन भर तू-तू मैं-मैं करते रहे लोग, अधिकारी भी बेबस

Dhanbad: जिले में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री का काम बुधवार 5 जुलाई को भी पूरी तरह ठप रहा. रजिस्ट्री का काम नहीं होने से नाराज लोगों की कर्मियों के साथ तू तू मैं मैं भी हुई. कुछ लोगों का कहना था कि शनिवार से कहा जा रहा है, कल आइएगा आपका काम हो जाएगा.  मगर यहां न तो निबंधन पदाधिकारी मिलते हैं और न ही कोई समझाने वाला. कुछ कर्मी कहते हैं बोर्ड पर लिखा पढ़ लीजिए. पिछले पांच दिनों से यही हाल है. हमलोग दूसरे राज्यों से काम छोड़ कर रजिस्ट्री कराने आए हैं.  लेकिन यहां काम ही नहीं हो रहा है. पूरी व्यवस्था ध्वस्त है.  हर काम का यहां रेट तय है.  मगर पैसा देने के बाद भी काम नहीं हो रहा है.

    शनिवार से डाउन है सर्वर, 200 मामले पेंडिंग

हर दिन करीब 40 लोगों की जमीन व मकान की रजिस्ट्री होती है. लेकिन पांच दिनों से सर्वर डाउन रहने के कारण 200 केस लंबित पड़े हैं. अब नए लोगों को रजिस्ट्री के तारीख नहीं दी जा रही है. काम नहीं होने से दूर दराज से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

   क्या कहते हैं जवाबदेह

जिला अवर निबंधक उज्ज्वल मिंज पूछे जाने पर कहते हैं कि यह सिर्फ धनबाद की समस्या नहीं है.  सर्वर डाउन होने के कारण पूरे राज्य में रजिस्ट्री का काम नहीं हो रहा है. लोगों की परेशानी समझ सकता हूं, लेकिन हमलोग कुछ नहीं कर सकते हैं. जब आधार वेरिफिकेशन नहीं होगा तो रजिस्ट्री कैसे होगी. यह तकनीकी गड़बड़ी कब सुधरेगी, कुछ नहीं कह सकता हूं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही