Search

 
 
 

धनबाद : जीतपुर कोलियरी में 20 दिन से काम बंद, नाराज मजदूरों ने किया प्रदर्शन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-18-express-trains-including-ganga-damodar-patliputra-jan-shatabdi-maurya-canceled/">(Dhanbad)

के  झरिया स्थित सेल की जीतपुर कोलियरी में मेंटेनेंस के नाम पर पिछले 20 दिनों से कामकाज ठप है. इससे गुस्‍साए ठेका मजदूरों ने 20 जून को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. जीएम व सेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे असंगठित मजदूर मोर्चा के शाखा सचिव सुरेश सिंह ने कहा कि‍ जीएम ने बेल्ट की मरम्मत के बहाने पिछले एक जून से कोलियरी का काम बंद करा दिया है. इससे 400 ठेका मजदूरों के समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है. अगर प्रबंधन ने दो दिन में  काम शुरू नहीं कराया, तो मजदूर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. इधर, महाप्रबंधक हनुमान शर्मा का कहना है कि‍ जल्द ही बेल्ट की मरम्मत कराकर मजदूरों को काम दिया जाएगा. सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐसा किया गया है. मजदूरों को संयम बरतना चाहिए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-18-express-trains-including-ganga-damodar-patliputra-jan-shatabdi-maurya-canceled/">धनबाद

: गंगा दामोदर, पाटलि‍पुत्र, जनशताब्‍दी, मौर्य सहित 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही