Search

धनबाद: जोगता फ़िल्टर प्लांट व ट्रांसफॉर्मर चालू कराने के लिए रोका काम

Katras :  कतरास (Katras) जोगता फ़िल्टर प्लांट व ट्रांसफॉर्मर जल्द चालू करने की मांग को लेकर मंगलवार 11 अप्रैल को नागरिक समिति ने कनकनी कोलियरी का काम बाधित कर दिया. कनकनी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी सुनील कुमार, मैनेजर गोपाल जी तथा अजीत कुमार ने कार्य स्थल पर समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा से वार्ता की व आश्वासन दिया कि 10 दिनों के अंदर ट्रांसफॉर्मर और फिल्टर प्लांट का काम हो चालू हो जाएगा. उसके बाद जोगता नागरिक समिति ने आंदोलन समाप्त कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर 10 दिनों के अंदर काम नहीं होता है तो समिति पुन: कनकनी कोलियरी में काम बघित कर देगी. इस मौके पर जोगता नागरिक समिति के सदस्य, मंगल चौहान, निर्मल कुमार, मन्नु महतो, महेश साव, श्रीधर पाण्डेय, अजय चौहान, बिन्दवा देबी, मीना देवी, हसीब खान, असगर मियां, कौशल्या देवी, कांति देवी, देवन्ती देवी, अफसाना खातुन, रेशमा देवी, बेबी खातुन, हसीना बानो, रीता देवी, भुनेश्वर रजवार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp