Search

 
 
 

धनबाद:  डीएमएफटी की राशि से जिले की 57 योजनाओं पर होगा काम

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की राशि से जिले की 57 योजनाओं पर काम होगा. इन सभी योजनाओं पर 71.17 करोड़ रुपये खर्च होंगे. योजनाओं में पुल-पुलिया, सिंचाई तथा जलापूर्ति शामिल है. जिला प्रशासन से सभी योजनाओं को मंजूरी मिल गई है. राशि का भी आवंटन कर दिया गया है. इन योजनाओं को अगले छह महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाघमारा अंचल के जमुआटांड़ के खमारगोड़ा में कतरी नदी पर पुल निर्माण किया जाना है. नदी पर पुल यहां के लोगों की लंबे समय से मांग रही है. इस पुल से 20 हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होगी. डीएमएफटी से ही कलियासोल प्रखंड की उरमा पंचायत में पुल का निर्माण प्रस्तावित है. पुल इस पंचायत के डीहबांध गांव में बनाया जाएगा. इसके अलावा झरिया, कतरास में अग्नि प्रभावित क्षेत्रों की पाइप लाइन की शिफ्टिंग होगी. सभी योजनाओं पर 71 करोड़ से अधिक की राशि खर्च होने का अनुमान है. जिले के 58 लीडर स्कूलों का निर्माण का काम शुरू हो गया है. इस पर 50.54 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा झारखंड आवासीय विद्यालयों में से 10 स्कूलों का भी विकास डीएमएफटी की राशि से किया जाएगा, जिस पर 9 करोड़ 82 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-teacher-parent-meeting-in-guru-nanak-college-commerce-department/">धनबाद:

गुरु नानक कॉलेज कॉमर्स विभाग में शिक्षक-अभिभावक मिलन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही