Search

 
 
 

धनबाद : हरियाजाम कोलियरी में मजदूर की मौत, बेटे को मिली नौकरी

 
Maithon : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की हरियाजाम कोलियरी की 27 नंबर भूमिगत खदान केबल मैन के पद पर कार्यरत नवगोपाल बाउरी की शुक्रवार को प्रथम पाली में खदान से निकलने समय चक्कर आने से मौत हो गई. वह चक्कर खाकर गिर गया. साथी मजदूर उसे उठाकर बाहर ले गए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. नवगोपाल बाउरी कलियासोल प्रखंड के जयपुर गांव का रहने वाला था. सूचना पाकर उसकी पत्नी माधुरी देवी, पुत्र भारत चंद्र बाउरी व अन्य परिजन कोलियरी पहुंचे. परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. साथी मजदूर शव लेकर यूनियन नेताओं के साथ कोलियरी कार्यालय पहुंचे और प्रबंधन से मृतक के आश्रित को तत्काल नियोजन व मुआवजा देने की मांग करने लगे. मजदूर अपनी जिद पर अड़े रहे. सीबीएस ग्रुप के अभिकर्ता सतानंद शर्मा, कार्मिक प्रबंधक रति मोहन शर्मा, ईसीएल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार भी कोलियरी कार्यालय पहुंचे. परिजनों व यूनियन नेताओं के साथ वार्ता के बाद मृतक के पुत्र भारत चंद्र बाउरी को प्रबंधन की ओर से तत्काल नियुक्ति पत्र सौंपा गया. इसके बाद मजदूरों ने शव को उठने दिया. यह भी पढ़ें : धबनाद-आसपास">https://lagatar.in/dhabnad-apaspas-villagers-open-front-against-corruption-in-zonal-office-2-news-including/">धबनाद-आसपास

: अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही