Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मृतक के आश्रित को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद मजदूरों का आंदोलन समाप्त

Maithon : ईसीएल मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में महादेव बाउरी के आश्रित को प्रबंधन से नौकरी का प्रोविजनल लेटर मिलने के बाद परिजनों ने 15 फरवरी की रात करीब 12 बजे परिजनों व मजदूरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया. कोलियरी के ड्रिल ऑपरेटर महादेव बाउरी (59) की मौत बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे ड्यूटी के दौरान दिल के दौरा पड़ने से हो गई थी. साथी मजदूर उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन व मजदूर आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर कोलियरी कार्यालय के समक्ष शव रखकर धरने पर बैठ गए महादेव बाउरी दो बाद रिटायर होने वाले थे. कोलियरी प्रबंधन ने शुरू में आंदोलन को हल्के में लिया, लेकिन देर रात तक परिजन व मजदूर अपनी मांग पर डटे रहे, तो अंततः उसे झुकना पड़ा. आंदोलन का नेतृत्व रौशन मिश्रा, खोखन रविदास, लखी सोरेन, तरुण राय, संजय उपाध्याय, दुर्गा कर्मकार आदि कर रहे थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-parties-fight-after-molesting-a-woman-in-putki-12-injured/">धनबाद

: पुटकी में महिला से छेड़खानी के बाद दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही