धनबाद : बीसीकेयू से जुड़े मजदूरों ने चापापुर कोलियरी में किया प्रदर्शन
Nirsa : निरसा (Nirsa) वेतन का पे स्लिप, पदोन्नति एवं पदोन्नति नियमित किए जाने सहित कई मांगों को लेकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन से जुड़े मजदूरों ने ने 9 फरवरी गुरुवार को चापापुर कोलियरी की कालीमाटी खदान के समीप प्रदर्शन किया. बाद में प्रबंधन ने प्रबंधन ने वेतन पे स्लिप जल्द उपलब्ध कराने एवं अन्य मांगों पर जल्द ही सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. इसके बाद मजदूर आंदोलन समाप्त कर काम पर लौटे. जानकारी देते हुए बीसीकेयू के चापापुर कोलियरी अध्यक्ष अमित मुखर्जी ने कहा कि प्रबंधन मजदूरों को बगैर पदोन्नति दिए उनके पद नाम से अलग काम बरसों से ले रहा है. परंतु उस पद पर पदोन्नति के साथ नियमित नहीं कर रहा. पे स्लिप समय पर नहीं दिया जा रहा है, जिससे मजदूरों को पता नहीं होता कि उनका पेमेंट कितना आया है तथा किस मद में कितने पैसे की कटौती हुई है. प्रबंधन के समक्ष बार-बार मांगों को लेकर वार्ता हो रही है. हर बार आश्वासन का घूंट पिला कर मौन साध लेता है.

Leave a Comment