Search

 
 
 

धनबाद : कोल डंप में कोयला की मांग को लेकर मजदूरों ने किया चक्का जाम समेत 2 खबरें

 
Baghmara : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत नदखरकी, बेनीडीह एवं जमुनिया कोल डंप में लोकल सेल के तहत कोयले का आबंटन बढ़ाने एवं डीओ का ऑफर देने तथा कोल डंप के मजदूरों को मुलभुत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर तीनों कोल डंप के असंगठित मजदूरों ने अपने चरण बद्ध आंदोलन के क्रम में सोमवार से ब्लॉक दो परियोजना का चक्का जाम कर दिया. सुबह 6 बजे से ही सैकड़ों मजदूर 14 नंबर हाजिरी घर के समीप हॉल रोड चौक पर जमा हो गए तथा वहां से गुजरने वाली हैवी डंपर व अन्य वाहनों को रोक दिया. आंदोलन से ब्लॉक दो क्षेत्र में उत्पादन, संप्रेशन इत्यादि सभी कार्य ठप पड़ गए. मौके पर सुरक्षा वयवस्था को लेकर सीआईएसएफ के जवान तैनात रहे. आंदोलन स्थल पर मजदूरों ने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया. मौके पर जुलूस राम भुईयां, रिझु दास, कैलाश राम, उपेंद्र दास, राजू चौहान, संजय भुईयां, रवि कुमार भुईयां, राम स्वरूप यादव, लक्षवा देवी, शीला कुमारी, ललिता देवी, जग्गू गोप, भक्तु रविदास, राजू शर्मा, नीरज कुमार, गोपाल चौहान, गोपाल सिंह, मंजीत सिंह, किशोर ठाकुर समेत सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष मजदूर उपस्थित थे.

डीसी के निर्देश पर तेतुलामारी में अवैध खनन स्थल की भराई

Tetulmari : धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर बीसीसीएल कतरास क्षेत्र संख्या 4 के वेस्ट मोदीडीह कोलियरी में अवैध खनन स्थल की भराई कार्य किया गया . उक्त कार्रवाई बीसीसीएल , सीआइएसएफ व तेतुलमारी पुलिस के संयुक्त रूप से किया गया . टीम ने पहले वेस्ट मोदीडीह नए क्वार्टर के समीप अवैध मुहाने मे ओबी डालकर बंद किया जिसके बाद मोदीडीह शिव मंदिर , खास सिजुआ के पास अवैध मुहाना बंद किया गया . बताया जाता है कि कोयला तस्कर बीसीसीएल के बंद माइंस के मुहाने को खोलकर कोयला निकासी करवाते थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-modis-guarantee-chariot-reached-kumardhubi-oath-was-administered-to-villagers/">धनबाद

: मोदी का गारंटी रथ कुमारधुबी पहुंचा, ग्रामीणों को दिलाई गई शपथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही