चापापुर कोलियरी से 25 मजदूरों को खुदिया कोलियरी में कर दिया गया था ट्रांसफर
Nirsa : ईसीएल मुगमा एरिया के चापापुर कोलियरी से 25 मजदूरों का स्थानांतरण रुकने पर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने मंगलवार 25 जुलाई को पटाखे फोड़ खुशी ज़ाहिर की. साथ ही एक दसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. मजदूरों को संबोधित करते हुए अमित मुखर्जी ने कहा कि कोलियरी प्रबंधन ने मनमाने तरीके से 25 मजदूरों को खुदिया कोलियरी स्थानांतरित कर दिया था. मामले को लेकर बीसीकेयू के महासचिव सह पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने डायरेक्टर टेक्निकल से वार्ता कर मजदूरों के स्थानांतरण पर रोक लगवाई. यह मजदूरों की एकता की जीत है. मौके पर प्रदीप कर, डी मानिकपुरी, बुधिराम, सुवल तिवारी, सोमेन चक्रवती, परेश सोरेन, शिबू महतो, उपेंद्र महतो, बोदिनाथ सोरेन, मनभुल खान, धनेश्वर सिंह, रविंद्र ठाकुर, फटिक मोदी, राकेश घोष, बामापद बाउरी, काजल गोराई व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-workers-surrounded-the-baijna-colliery-office/">यहभी पढ़ें : धनबाद : मजदूरों ने बैजना कोलियरी कार्यालय का किया घेराव [wpse_comments_template]
Leave a Comment