Search

 
 
 

धनबाद : छठा दिन मजदूरों का चक्का जाम आंदोलन खत्म, 2 हज़ार की वेतन वृद्धि पर बनी बात

 
राम अवतार आउटसोर्सिंग प्रबंधन व मजदूरों के बीच हुई वार्ता में बनी सहमति
Loyabad : कनकनी कोलियरी अंतर्गत संचालित रामावतार आउटसोर्सिंग कंपनी मे छह दिनो से चल रहा चक्का जाम आंदोलन गुरुवार 20 जुलाई को वार्ता के बाद समाप्त हो गया. कंपनी प्रबंधन और आंदोलन कर रहे कर्मियो के बीच आउटसोर्सिंग स्थल पर पुलिस के समक्ष वार्ता हुई. जिसमे सभी कर्मियो का वेतन दो हजार रुपए बढ़ाने का फैसला हुआ. वार्ता मे मजदूरो की अगुवाई एटक नेता मनोज मुखिया कर रहे थे. कंपनी की ओर से प्रबंधक अंकित सिंह, सुनील सिंह उपस्थित थे. आंदोलन समाप्त होने के बाद आउटसोर्सिंग परियोजना का काम शुरू हो गया. गौरतलब है कि रामअवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूर  वेतन बढ़ोत्तरी, पीएफ कटौती, सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने सहित 11 सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन कर रहे थे. इस दौरान कंपनी प्रबंधन की ओर से कई बार आंदोलन समाप्त करवाने का प्रयास किया गया. लेकिन मजदूर अपनी मांगो पर अड़े रहे. आंदोलन मे उमेश चौहान, जीतू बाउरी, तपन गोराई, नंदलाल महतो, जितेंद्र चौहान, शंकर राणा, उमेश राणा, विकास चौहान, जेपी चौहान, विनय चौहान, कर्म रजवाड़, जमाल मंसूरी, पप्पू अंसारी, दीपेंद्र बेलदार, राकेश चौहान, राजकुमार चौहान और सुफल महतो सहित अन्य मजदूर शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-auto-and-toto-movement-will-be-streamlined-in-the-city/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : शहर में ऑटो व टोटो परिचालन को किया जाएगा सुव्यवस्थित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही