Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: वेतन विसंगति के खिलाफ मजदूरों ने किया हंगामा, कामकाज ठप

Katras/ Baghmara :  बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी मुराईडीह में शनिवार 3 जून को प्रथम पाली के मजदूरों ने वेतन विसंगति में सुधार की मांग को लेकर हंगामा किया. मजदूरों ने संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सुबह 6 से 10 बजे तक काम काज ठप कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. मजदूरों ने प्रबंधन से अविलं वेतन विसंगति दूर करने की मांग की. एएमपी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी की उपस्थिति में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई. वार्ता में प्रत्येक माह दो बार चेकलिस्ट जारी कर छूटे हुए मजदूरों की उपस्थिति, छुट्टी एवं रेस्ट आदि का एडजस्टमेंट आदि का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया. वार्ता में यूनियन के संतोष गोराई, मंगल हेब्रम, नर्मदेश्वर पांडे, विरंची शर्मा, जगदीश रवानी, संजय पासवान, अर्जुन पासवान, इन्द्र कुमार कश्यप, बढ़न दास एवं मजदूरगण शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही