Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बरारी कोलियरी में असमाजिक तत्वों की गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
जबरन टैंकर में पानी नहीं दिये जाने पर फोरमैन को दी गोली मारने की धमकी
Jorapokhar : बीसीसीएल लोदना एरिया अंतर्गत बरारी कोलियरी में फोरमैन कृष्णनंद महतो को स्थानीय असमाजिक तत्वों द्वारा गोली मार देने की धमकी दिये जाने के बाद आक्रोशित मजदूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मंगलवार 26 सितंबर को पिट पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बीसीकेयू के शाखा सचिव सबुर गोराई ने कहा कि बरारी के कुछ गुंडों द्वारा आए दिन कर्मियों के साथ मारपीट कर धमकी दी जा रही है. प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था ठीक नही करेगा तो बुधवार से सभी क्षेत्रों में पानी बंद कर दिया जाएगा. कृष्णनंद महतो ने बताया कि मंगलवार की सुबह चार लोग पानी बिक्री करने वाला टैंकर लेकर आये और जबरन पानी टैंकर में भरने को कहा. ऐसा नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि उसमें से एक राजू अंसारी भी शामिल था. जिसपर चोरी, डकैती सहित कई आपराधिक मामले दर्ज़ हैं. धमकी देने वाले में राजू के अलावा इम्तियाज, गुड्डू अंसारी, आलम अंसारी व दो अन्य शामिल हैं. बुधवार को जोड़ापोखर थाना में शिकायत दर्ज़ की जाएगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-two-children-drowned-during-karma-immersion-in-jamunia-dam-of-baghmara-mourning-spread-in-the-colony/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बाघमारा के जमुनिया डैम में करमा विसर्जन के दौरान दो बच्चे डूबे,पसरा मातम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही