Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मजदूरों ने बैजना कोलियरी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Nirsa: निरसा (Nirsa) बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले बैजना के मजदूरों ने शनिवार 8 अप्रैल को कोलियरी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. बाद में यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने कोलियरी के अभिकर्ता से मिलकर 28 सूत्री मांग पत्र सौंपा. यूनियन के नेताओं ने कहा कि यदि जल्द से जल्द मांगों पर प्रबंधन वार्ता कर समस्या का समाधान नहीं करता है तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. मजदूरों को संबोधित करते हुए बीसीकेयू के कोलियरी शाखा अध्यक्ष भक्तिपद मोदी ने 29 नंबर भूमिगत खदान का पानी सुखाकर उसे अविलंब चालू करने, 29 नंबर एवं 31 नंबर खदान में नया कैप लैंप उपलब्ध कराने, सेवानिवृत्त मजदूरों की बकाया राशि का अविलंब भुगतान करने,  पदोन्नति, मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए मजदूरों से कंपनी द्वारा लिया गया 40 हजार रुपए का प्रमाण पत्र एवं मेडिकल ट्रीटमेंट कराने,  मजदूरों को भूमिगत खदान भत्ता, इंक्रीमेंट, सीएमपीएफ अकाउंट और सीएमपीएफ नंबर देने,  खदानों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, पे स्लिप में गड़बड़ी सुधारने की मांग की है. मजदूरों को पापन चटर्जी, मागन बाउरी, केसी गोराई, गणपति चटर्जी आदि ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही