Search

 
 
 

धनबाद :  बीसीसीएल की दहीबाड़ी परियोजना में मजदूरों ने किया प्रदर्शन

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) बीसीसीएल एरिया 12 की दहीबाड़ी परियोजना में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. यूनियन के क्षेत्रीय सचिव बबलू दास ने कहा कि उनकी मांग वेतन समझौता 11 को जल्द से जल्द चालू करने,  मजदूरों की सुविधा में कटौती बंद करने, बीसीसीएल के 25 प्रतिशत शेयर बेचने से बाज आने तथा सीएमपीडीआईएल, बीसीसीएल, ईसीएल को अलग करने की साजिश बंद करने की है. उन्होंने बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर 15 जुलाई को कोयला भवन में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. अगर मांगों की अनदेखी की गई तो मजदूर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कमर कस चुके हैं.

  केंद्र की गलत नीतियों का हो रहा विरोध :कलामुद्दीन

बिहार कोलियरी कामगार यूनियन दहीबाड़ी परियोजना के सचिव मो. कलामुद्दीन ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन हो रहा है. बीसीसीएल के 25 प्रतिशत शेयर बेचकर मजदूरों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. जमीन के रैयतों को उचित मुआवजा या नियोजन नहीं देकर उनकी भावनाओं से खेला जा रहा है. कहा कि मजदूर विरोधी नीतियों को हरिगज बर्दाश्त नहीं करेंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-unorganized-workers-of-ckw-siding-chased-away-electricity-workers-of-bccl/">धनबाद

: सीकेडब्ल्यू साइडिंग के असंगठित मजदूरों ने बीसीसीएल के बिजली कर्मियों को खदेड़ा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही