Search

 
 
 

धनबाद : चापापुर कोलियरी में मजदूरों ने किया प्रदर्शन, मिला आश्वासन

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की ओर से चापापुर कोलियरी में 13 अक्टूबर को ट्रक लोडिंग मजदूरों ने चार सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. मांगों में लोडरों का बढ़ाने, कार्यस्थल पर शेड का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था के साथ चिकित्सा व्यवस्था आदि शामिल है. वार्ता में प्रबंधन ने मांगों को अविलंब पूरा करने का आश्वासन दिया. प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया.   नेतृत्व कर रहे जेबीसीसीआई सदस्य सह पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि उनकी यूनियन ने शोषण और जुल्म के खिलाफ हमेशा संघर्ष किया है. मजदूरों की एकता ही उनकी ताकत है. यूनियन ने संघर्ष के जरिये असंगठित मजदूरों व ट्रक लोडरों को रोजगार दिलाया है. क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने कहा कि पूरे कोयलांचल में उनकी यूनियन कोयला कामगारों सहित असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की लड़ाई लड़ रही है. मौके पर शाखा सचिव अमित मुखर्जी, बुद्धि राम, मानिकपुर, प्रेम सोरेन, शिबू महतो, उपेंद्र महतो, रविलाल मांझी, सीताराम मरांडी, काजल गोराईं आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-baghmaras-coal-area-burning-in-the-fire-of-supremacy-leaders-are-baking-bread/">धनबाद

: वर्चस्व की आग में जल रहा बाघमारा का कोल एरिया, नेता सेंक रहे रोटी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही