Nirsa: रीजनल वर्कशॉप मुगमा के मजदूरों ने समस्याओं को लेकर बुधवार 31 मई को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अभिकर्ता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. आंदोलनकारी मजदूरों का कहना था कि वर्कशॉप कॉलोनी में पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, एंबुलेंस उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को लेकर कई बार प्रबंधन का ध्यानाकृष्ट कराया गया. परंतु प्रबंधन उनकी मांगों के प्रति उदासीन है. 24 घंटे एंबुलेंस उपलब्ध कराना संवैधानिक प्रावधान है. बावजूद प्रबंधन खान सुरक्षा महानिदेशक के दिशा निर्देश एवं नियमों की अनदेखी कर रहा है. ड्यूटी में रहने के बावजूद कर्मियों की हाजिरी काट दी जाती है. सूचना मिलने पर बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव सह मुगमा एरिया अध्यक्ष आगम राम पहुंचे तथा प्रबंधन के साथ वार्ता की. प्रबंधन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद मजदूरों ने आंदोलन समाप्त किया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से अभिकर्ता एके गुहा, कार्मिक प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, अभिकर्ता सुमित कुमार तथा यूनियन की ओर से बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव आगम राम, रामजी यादव, रोशन मिश्रा, मनोज कुमार लाल, शंकर महतो, साधन चटर्जी, द्वारिका बाउरी, राघवेंद्र राय, शिवजी उमेश सिंह, रमेश मंडल आदि शामिल थे. बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ता में प्रबंधन ने एक सप्ताह का समय लिया है. अगर एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का निदान नहीं होता है तो प्रबंधन का घेराव कर जोरदार आंदोलन किया जाएगा [wpse_comments_template]
धनबाद: मजदूरों ने किया मुगमा रीजनल वर्कशॉप के समक्ष प्रदर्शन
Last Updated: May 31, 2023 12:00 AM (IST)