Search

 
 
 

धनबाद : बीसीकेयू के बैनर तले मजदूरों ने किया प्रदर्शन, प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा

 
 Nirsa : निरसा (Nirsa) बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की ओर से बुधवार 7 सितंबर को चापापुर 10 नंबर आउटसोर्सिंग के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. मजदूरों ने प्रबंधन को मांग पत्र भी सौंपा.  आंदोलन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने कहा कि प्रबंधन को 2 माह पहले ही मजदूरी बढ़ाने तथा अन्य मुद्दों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया था. दो माह के बाद भी प्रबंधन यूनियन से वार्ता से कतरा रहा है. श्री राम ने कहा कि आज के मांग पत्र में मजदूरों को बोनस भुगतान 15 सितंबर से पहले करने की बात कही गयी है. समय सीमा के अंदर यदि मांगों की पूर्ति नहीं हुई तो मजदूर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. उन्होंने प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रबंधन की मनमानी चलने नहीं दी जाएगी. शाखा सचिव अमित मुखर्जी, सीताराम मांझी, संजय बाउरी, शिव महतो, मोहम्मद कासिम, बुद्धिराम, परेश सोरेन, काजल गोराईं, मनभूल खान, सोमेन चक्र वर्ती, धनेश्वर सिंह, शुभम तिवारी, नितिन आदि ने विचार व्यक्त किए. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-will-take-agitation-against-privatization-of-lic-to-general-public-hemant-mishra/">धनबाद:

एलआईसी के निजीकरण के खिलाफ आंदोलन आम जनता तक ले जाएंगे: हेमंत मिश्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही