धनबाद : गोमो मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक में जुटे कार्यकर्ता
Gomoh : गोमो मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक रविवार 21 मई को पीएनएम कॉलेज परिसर में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रति रंजन गिरि ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते पार्टी के कार्यक्रमों को चरणबद्ध तरीके से लागू करना है. इसके लिए मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी से कार्य करने की जरूरत है. पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की गई है. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील मंडल ने, जबकि संचालन संजय तिवारी ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामनारायण भगत, सीमा प्रसाद, पप्पू बर्णवाल, मनोज लाल, धनु गोस्वामी, संजय सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment