Search

 
 
 

धनबाद : बिजली घर में कर्मियों को बंधक बना हजारों की लूट

 

भूली बी ब्लॉक में चोरों ने दिया घटना को अंजाम

Bhuli : चोरों ने भूली बी ब्लॉक स्थित बिजलीघर पर धावा बोलकर हजारों की संपत्ति लूट ली. घटना 22 जुलाई शनिवार देर रात की है. अपराधिकयों ने ड्यूटी पर तैनात दो कर्मियों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद कीमती सामान व बिजली के पार्ट्स लेकर आराम से चलते बने. रविवार की सुबह ड्यूटी पर आए कर्मी ने दरवाजा खोला तब दोनों बिजली कर्मी बाहर निकले और घटना की जानकारी हुई. बिजली कर्मी शिवनारायण चौहान ने बताया कि वह अपने सहयोगी संजय मरांडी के साथ शनिवार की रात ड्यूटी पर तैनात था. रात करीब दो बजे चार बदमाश बिजली घर की दीवार फांद कर अंदर घुसे और दोनों कर्मियों को बंधक बनाकर बिजली घर में रखें बिजली के तार वं उपकरणों की चोरी कर ली. बदमाश दोनों कर्मियों को कमरे में बंद कर बिजली घर की चाबी भी साथ लेते गए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-namrata-gupta-became-the-district-president-of-rauniyar-vaish-mahasabha-womens-branch/">धनबाद

: नम्रता गुप्ता बनीं रौनियार वैश्य महासभा महिला शाखा की जिलाध्यक्ष [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही