Search

 
 
 

धनबाद: मजदूरों ने मुगमा क्षेत्र का किया चक्का जाम, आश्वासन पर काम चालू

 

मजदूरों की एकता ही यूनियन की ताकत है : अरूप चटर्जी

Nirsa : मजदूरों ने 6 जुलाई गुरुवार को मुग्मा एरिया का चक्का जाम कर दिया. उन्होंने प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. आंदोलन का नेतृत्व पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने किया. उन्होंने कहा कि मुगमा क्षेत्रीय प्रबंधन ने 120 मजदूरों को झारखंड पंचायत चुनाव  कराने के लिए प्रतिनियोजित किया था. कुछ मजदूरों को एक बार तथा कुछ लोगों को दो बार चुनाव कार्य में भेजा गया. प्रबंधन ने एक बार चुनाव कार्य में भाग लेनेवाले को ₹8000 तथा जो दो बार जानेवालों को भी वही राशि देने का आदेश दिया. मजदूरों ने उसका बहिष्कार किया.  यूनियन ने दो बार चुनाव कार्य में लगाए गए मजदूरों के लिए 16 हजार रुपये भुगतान की मांग की यूनियन के महामंत्री पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने ईसीएल के कार्मिक निदेशक को पत्र लिखकर 16000 भुगतान करने का आग्रह किया था. भुगतान नहीं होने की स्थिति में चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी दी थी. तय समय के तहत आज मुगमा क्षेत्र की सभी कोलियरियों सहित सेंट्रल पुल साइडिंग का चक्का जाम कर दिया गया. काम बंद होने के बाद ईसीएल के महाप्रबंधक (कार्मिक और औद्योगिक संबंध) ने कहा कि जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा. प्रबंधन द्वारा आश्वासन मिलने के बाद सभी कोलियरियों का काम चालू कर दिया गया. पूर्व विधायक   ने कहा कि बिहार कोलियरी कामगार यूनियन हमेशा शोषण और जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. आगे भी लड़ती रहेगी. बंद की सफलता पर उन्होंने सभी मजदूरों को धन्यवाद दिया.यूनियन के केंद्रीय सचिव सह मुगमा एरिया के अध्यक्ष आगम राम ने चापापुर, बैजना,  सेंट्रलपूल आदि जगहों पर मजदूरों का उत्साहवर्धन किया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही