धनबाद: वेतन विसंगति के विरोध में बैजना कोलियरी के मजदूरों ने किया प्रदर्शन
Nirsa : वेतन भुगतान में हाजिरी छोड़े जाने पर शनिवार 3 जून को बैजना कोलियरी की 31 नम्बर खदान और खुसरी ओसीपी में भजदूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए बीसीकेयू के केन्दीय सचिव सह मुगमा क्षेत्र के अध्यक्ष आगम राम ने कहा कि जब से सैप सिस्टम लागू किया गया है, हर माह कुछ न कुछ विसंगति हो रही है. उन्होंने स्थानीय प्रबंधन तथा क्षेत्रीय प्रभारी कार्मिक प्रबंधन राजमोहन शमी से दूरभाष पर कहा कि वेतन भुगतान के पूर्व वेतन पर्ची वितरित की जाए तथा सभी मजदूरों की हाजिरी, सिक आदि को सही ढंग से क्षेत्रीय कार्यालय व ईसीएल मुख्यालय को प्रेषित करने के लिए तकनीकी रूप से जानकार व्यक्ति को प्रभार दिया जाए. प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि 1 माह के अंदर सभी विसंगतियों को दूर कर लिया जाएगा. प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद मजदूरों ने आंदोलन समाप्त किया. आंदोलन में तापस चटर्जी, मागन बाउरी, भक्तिपद मोदी, सकलदेव प्रसाद, राजकुमार पांडे धर्मेंद्र यादव तारक नाथ रविदास अजीत बाउरी, चंचल मंडल, चिन्मय दास, अरविंद मंडल, कालू नायक, दयामय सूत्रधर, शिबू राय, बलदेव माझी, विजय सोरेन, कविता बाउरी, चाइना देवी, पारो देवी, सहदेव कुमार, राकेश धारा, भरत रविदास आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment