Search

 
 
 

धनबाद : भूमिगत खदानों के श्रमिक सरफेस मजदूर के रूप में हुए नियमित

 

ईसीएल ने जारी किया नोटिफिकेशन, अरूप बोले- मजदूरों की एकता की हुई जीत 

Nirsa : बीसीकेयू की लंबी लड़ाई के आगे आखिरकार ईसीएल प्रबंधन को झुकना ही पड़ा. प्रबंधन ने बुधवार को एक लेटर जारी कर सरफेस में काम कर रहे भूमिगत खदानों के श्रमिकों को सरफेस मजदूर के रूप में नियमित करने का आदेश जारी कर दिया. आदेश की कॉपी मिलते ही मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने इसे मजदूरों की चट्टानी एकता की जीत बताया है. बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) के महामंत्री पूर्व विधायक सह जेबीसीसीआई सदस्य अरूप चटर्जी के नेतृत्व में सरफेस में प्रतिनियोजित श्रमिकों को नियमित करने की लड़ाई लंबे समय से लड़ी जा रही थी. इस मुद्दे पर क्षेत्रीय श्रमायुक्त धनबाद के यहां भी समझौता वार्ता हुई थी. यूनियन ने ईसीएल के क्षेत्रीय कार्यालय पर चक्का जाम आंदोलन के साथ ही ईसीएल मुख्यालय सकतोडिया के समक्ष भी विशाल प्रदर्शन किया था. ईसीएल के सीएमडी को तथ्यों से अवगत कराया गया था. बोर्ड ने मांग पत्र तथा क्षेत्रीय श्रमायुक्त के फैसले को संज्ञान में लेते हुए पिछले दो साल से सरफेस पर कार्यरत श्रमिकों को नियमित करने का फैसला लिया है. जिसका कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fight-between-two-saree-businessmen-of-maithon-father-and-son-injured/">धनबाद

: मैथन के दो साड़ी व्यवसायियों में मारपीट, पिता-पुत्र घायल 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही