धनबाद: पीबी एरिया कार्यालय के समक्ष मजदूरों ने दिया धरना
Putki : पुटकी (Putki) बीसीकेयू ने सोमवार 17 अप्रैल को पीबी एरिया कार्यालय के समक्ष आवास,सुरक्षा सहित छह सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया.यूनियन के संयुक्त महामंत्री हरि प्रसाद पप्पू ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि एरिया के जीएम पिछले एक साल से मजदूर समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं अगर उनका रवैया नहीं बदला तो गेट बंद कर हुड़का जाम कर देंगे. मजदूर उग्र आंदोलन को भी बाध्य होंगे. उन्होंने कहा कि एरिया में प्रबंधन मजदूर संबंध समाप्त हो गया है. मजदूरों का धैर्य जवाब देता जा रहा है. संयुक्त महामंत्री मानस चटर्जी ने कहा कि लाल झंडे का क्रांति का इतिहास रहा है. महाप्रबंधक इसे कम कर आंकने की भूल न करें. क्षेत्रीय अध्यक्ष निरंजन महतो ने कहा कि महाप्रबंधक का मजदूर विरोधी रवैया बेमियादी धरना की ओर धकेल रहा है. मौके पर देवाशीष पासवान,देवी लाल महतो,निताई महतो, आनंद महिपाल निरंजन महतो, देवीलाल महतो, देवाशीष पासवान, निर्मल महतो, महेंद्र कुमार यादव, भगत महतो, मकरध्वज महतो, अर्जुन महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment