Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रोजगार की मांग को लेकर मजदूरों का जीएम ऑफिस के पास प्रदर्शन

Jharia : राष्ट्रीय मजदूर संघ के बैनर तले मजदूरों ने रोजगार व अन्य मांगों को लेकर 27 अप्रैल को बीसीसीएल एरिया 9 के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. महामंत्री ललन चौबे ने कहा कि महाप्रबंधक के साथ डीओ में मजदूरों को रोजगार देने के लिए कई बार वार्ता हुई, आज तक समाधान नहीं हुआ. महाप्रबंधक बाहरी लोगों के दबदबा में काम कर रहे हैं. यदि प्रबंधन ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो एरिया नंबर 9 में कोयला डिस्पैच कार्य ठप कर दिया जाएगा. प्रदर्शन में संघ के एरिया सचिन रामबाबू पासवान, राजू झा, महेंद्र पासवान, अरुण कुमार, बबीता शर्मा, सुनीता पासवान समेत बड़ी संख्या में मजदूर शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही