Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: संडे कटौती के विरोध में मजदूरों ने राजपुरा कोलियरी का काम ठप कर किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
एजेंट आनंद प्रकाश और मैनेजर सतीश गोविंदवार के आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म
Maithon : ईसीएल मुगमा एरिया के राजपुरा कोलियरी में रविवार 24 सितंबर को 30 प्रतिशत संडे कटौती के विरोध में मजदूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले काम ठप कर प्रदर्शन किया. साथ ही कोलियरी प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान मजदूरों ने हाजिरी नहीं बनवायी. मजदूरों ने कहा कि कोलियरी प्रबंधन नियमों का हवाला देकर मजदूरों को परेशान कर रहा है. दरअसल 11वां वेतन समझौता अधिकारियों के गले नहीं उतर रहा है. वहीं कोलियरी से कोयला व डीजल चोरी रोकने में असफल साबित हो रहा है. इसके लिये भी मजदूरों को दोषी ठहराया जाता है. लगभग पांच घंटे बाद दो बजे एजेंट आनंद प्रकाश और मैनेजर सतीश गोविंदवार के आश्वासन पर मजदूरों ने आंदोलन वापस ले लिया. मजदूरों को संडे दिये जाने और इस संबंध में जीएम से वार्ता कर मामले को सुलझाने का भरोसा दिलाया गया. मौके पर मोर्चा के लखी सोरेन, शशिभूषण नाथ तिवारी, निशिकांत मिश्रा, रामजी यादव, दुर्गाचरण कर्माकर, रौशन मिश्रा, धनेश्वर साव, खोखन रविदास, बबलू महतो, अजीज आलम, एस मुखर्जी, उमाशंकर सिंह, सीताराम नोनिया, संजय उपाध्याय, संजय सिंह, सुविंदर नोनिया, अजय चौहान, नंदलाल नोनिया, जितेन्द्र कुमार व अन्य थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-removed-coil-from-transformer-blasted-bomb-to-spread-panic-2/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : चोरों ने ट्रांसफार्मर से क्वाइल निकाला, दहशत फैलाने के लिए किया बम विस्फोट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही