Search

 
 
 

धनबाद: बायोमीट्रिक हाज़िरी में गड़बड़ी का आरोप लगा कर मजदूरों ने की नारेबाजी

 

कोलियरी एजेंट ने मैनुअल हाज़िरी बनवाकर मुख्यालय भेजने का दिया आश्वासन

Katras: तेतुलमारी कोलियरी के उत्खनन परियोजना में सेप सिस्टम के कारण हाज़िरी में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गुरुवार 27 जुलाई को मजदूर विरोध पर उतर आये. मजदूरों ने बायोमीट्रिक अटेंडेंस में गड़बड़ी, सिक व सीएल अपडेट नहीं होने का आरोप लगाया. मजदूरों ने प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाज़ी की. विरोध को देखते हुए कोलियरी एजेंट मोहम्मद आलमगीर ने मजदूरों को समझाया तथा बायो मीट्रिक से छुटे मजदूरों की मैनुअल हाज़िरी बनवाकर क्षेत्रीय व मुख्यालय सेफ के कंट्रोलर के पास भेजने का आश्वासन दिया. मौके पर सुबोध सिंह, खगेन्द्र रवानी, सी एस राजभर, शाहजादा हामिद हुसैन, सरफुद्दीन आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही