Search

 
 
 

धनबाद : हेमंत सोरेन के लिए हर लड़ाई लड़ने को कार्यकर्ता तैयार- लखी सोरेन

 
Dhanbad : धनबाद जिला झामुमो की बैठक शनिवार को कुर्मीडीह स्थित पार्टी कार्यायल में हुई. बैठक में 4 फरवरी को धनबाद में झामुमो के 52वें स्थापना दिवस समारोह की सफलता पर चर्चा हुई. जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा व केंद्र सरकार ने षड्यंत्र रचकर जेल में डलवा दिया है. झामुमो कार्यकर्ता हेमंत सोरेन के साथ हैं और हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. निश्चित तौर पर जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छुटेगा. जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा बैठक में कार्यकर्ताओं की भीड़ ने ये साबित कर दिया कि वे हेमंत सोरेन से कितना प्यार करते हैं. हेमंत सोरेन को बदनाम करने के लिए साजिश के तहत जेल में डाला गया है. जनता सब जानती है कि कौन भ्रष्टाचारी है और कौन जनता के लिए काम करता है. आने वाले समय में जनता जवाब देगी. बैठक में सुखलाल मरांडी, अलाउद्दीन अंसारी, रमेश टुडू, लखन प्रमाणिक, अजय रवानी, समीर रवानी, तपन तिवारी, किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-uproar-after-students-death-after-being-hit-by-a-truck-in-jharia-100-vehicles-vandalized-arson/">

धनबाद : झरिया में ट्रक के धक्के से छात्र की मौत के बाद जमकर बवाल, 100 वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही