Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा संगठन को बूथ स्‍तर पर मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता- राज सिन्‍हा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-abmym-jharia-honored-former-branch-presidents/">(Dhanbad)

के भाजपा विधायक ने राज सिन्‍हा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्‍तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है. वह 26 जून को यहां एक होटल में हुई धनबाद सदर मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक को बतौर मुख्‍य अतिथि‍ संबोधित कर रहे थे. उन्‍होंने पन्ना प्रमुख बनाने सहित अन्‍य बिंदुओं पर चर्चा की. कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने की जरूरत है. पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि धनबाद विधानसभा में संगठन काफी मजबूत है. इसमें सदर मंडल की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों पर अमल करने व उन्‍हें बूथ स्तर तक ले जाने पर चर्चा की. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान ने की, जबकि संचालन आनंद कुमार ने किया. मौके पर पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय त्रिवेदी, कार्यसमिति सदस्य रमेश राही,  संजीव अग्रवाल, पलक रवि सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सह सदर मंडल के प्रभारी मानस प्रसून, संजय झा आदि‍  मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-to-protest-against-the-water-crisis-in-bhuli-sit-on-the-water-tank/">धनबाद

: भूली में जल संकट के विरोध में पानी टंकी पर चढ़कर धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही