धनबाद:लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: राज सिन्हा
Dhanbad : महा जनसंपर्क अभियान की सफलता को लेकर भाजपा धनबाद जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा महामंत्रियों की बैठक विधायक राज सिन्हा के आवास पर हुई. विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब एक वर्ष से भी कम समय रह गया है. वर्ष 2024 का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. इसलिए धनबाद विधानसभा क्षेत्र में इसे सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान संगठन को और मजबूत करेगा तथा इससे पार्टी का विस्तारीकरण होगा. उन्होंने आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. बैठक में महा जनसंपर्क अभियान प्रभारी मानस प्रसून, महामंत्री नितिन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, महेंद्र शर्मा, जिला मंत्री सुरेश महतो, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी के अलावा निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, सुमन सिंह, राज कुमार मंडल, गुड्डू वर्मा, बबलू सिंह, टुन्ना सिंह, विकास सिन्हा, चंदन गोस्वामी, नीरज सिन्हा, उमेश सिंह, संजय गोस्वामी, मेघनाथ वर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment