Search

 
 
 

धनबाद : बूथ सशक्तिकरण में आयरन मैन की भूमिका निभाएं कार्यकर्ता- ज्ञानरंजन

 
Maithon : निरसा विधानसभा क्षेत्र में बूथ निर्माण व सशक्तिकरण को लेकर धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा की कार्यशाला 6 मार्च को चिरकुंडा के श्रम कल्याण केंद्र में हुई. जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र के 180 शक्ति केद्रों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. जिलाध्यक्ष सिन्हा ने सभी प्रतिनिधियों से 2024 में होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया. उसने बूथ निर्माण व सशक्तिकरण में आयरन मैन की भूमिका निभाने का आग्रह किया. 10 से 12 मार्च के बीच शक्ति केन्द्रों पर बैठक कर अभियान शुरू करने का निर्देश दिया. जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बूथ निर्माण व सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की. जिला महामंत्री दिनेश सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया. कार्यशाला में चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बाउरी, भूपेन्द्र सिंह, राजेश चौधरी, रानी केरई, अनिल यादव, बापी सेनगुप्ता, जगरनाथ सिंह, रंजीत मोदी, गोपाल भारती, वृहस्पति पासवान, राजेश बाउरी, अखिलेश तिवारी, जयराम साव, संतोष सिंह, अभिषेक दास, अजय चौधरी, मदन शर्मा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-matriculation-inter-examination-from-march-14-55128-candidates-of-the-district-will-participate/">धनबाद

: मैट्रिक-इंटर की परीक्षा 14 मार्च से, जिले के 55128 परीक्षार्थी लेंगे भाग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही