Search

 
 
 

धनबाद : हेमंत सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें कार्यकर्ता- अपर्णा

 
Nirsa : निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्‍ता ने कहा कि राष्‍ट्रवाद भाजपा का मूलमंत्र है. पार्टी की स्‍थापना भारतीय सभ्यता और संस्कृति के अनुकूल संपन्न राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से हुई थी. कार्यकर्ताओं को इस पर गर्व होना चाहिए. वे 3 जुलाई को मैथन क्लब में भाजपा मैथन मंडल कार्यसमिति की बैठक में बोल रही थीं. उन्‍होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्‍य की हेमंत सोरेन सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने और सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष ले जाने की अपील की. कहा कि सरकार और यूपीए के लोग अपनी विफलता छिपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर दोषारोपण करने में लगे हैं. झारखंड की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है. समय आने पर जनता उन्‍हें जवाब देगी. उन्‍होंने मंडल के नेताओं व कार्यकर्ताओं को निचलने स्‍तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कदम उठाने को कहा. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने की. इस पूर्व बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई. कार्यसमिति की बैठक में मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-young-and-young-artists-tied-the-knot-with-dance-music-comedy-and-mimicry/">धनबाद

:  युवा व नन्‍हें कलाकारों ने नृत्य-संगीत, कॉमेडी व मिमिक्री से बांधा समां [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही